Home झारखण्ड राजेश स्वर्णकार ने काली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बाघमारा विधायक को सौंपा ज्ञापन
झारखण्डराज्य

राजेश स्वर्णकार ने काली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बाघमारा विधायक को सौंपा ज्ञापन

Share
Share

कतरास । भाजपा कतरास मंडल महामंत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता राजेश स्वर्णकार ने कतरास बाजार हरिजन टोला के सैकड़ों वर्ष प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मंदिर के पास एक शेड बनवाने के लिए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को एक ज्ञापन सौंपा।उन्होंने बाघमारा विधायक को मंदिर की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि यह मंदिर काफी जर्ज़र हालत में हैं और बरसात के दिनों में पानी भी टपकता हैं।हरिजन टोला में यह काली मंदिर ही इकलौता मंदिर है।जहाँ पर यहाँ कि महिलाएं एवं पुरुष पूजा पाठ करती है।मंदिर जर्ज़र होने से पूजा पाठ करने में परेशानी हो रहीं है।
विधायक शत्रुघ्न महतो ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द वे इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास करेंगे और शेड निर्माण के लिए भी पहल करेंगे।मौके पर पर संजय साव, राजू साव, धनंजय दास, कुलदीप हाड़ी एवं हरिजन टोला के गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...