Home झारखण्ड आईफा इंटरनेशनल रांची में वर्ल्ड आर्ट डे पर रंगों की खूबसूरत झलक।
झारखण्डराज्य

आईफा इंटरनेशनल रांची में वर्ल्ड आर्ट डे पर रंगों की खूबसूरत झलक।

Share
Beautiful glimpse of colors on World Art Day at IIFA International Ranchi.
Share

रांची । वर्ल्ड आर्ट डे के खास मौके पर आईफा इंटरनेशनल, रांची में एक शानदार पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जहां बच्चों और युवाओं ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए जीवंत कर दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और रचनात्मकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर छुपी कला को पहचानना और उसे खुलकर सामने आने का अवसर देना था। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से प्रकृति, संस्कृति और समाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बहुत ही सुंदर और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रसिद्ध कला शिक्षक मोहम्मद साबिर हुसैन‌ ने किया, जिनकी प्रेरणा से प्रतिभागियों में नया आत्मविश्वास देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जैनाब की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शगुफ्ता बानो,अल्मा हसन और चंदा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और गर्व की झलक थी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...