Home झारखण्ड पढ़ो और लडो का नारा देकर अमर हो गए बिनोद बाबू : NSUI
झारखण्डराज्य

पढ़ो और लडो का नारा देकर अमर हो गए बिनोद बाबू : NSUI

Share
Share

धनबाद । NSUI विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 102वीं जयंती मनाई गई।राज रंजन सिंह ने बिनोद बाबू के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म 23 सितंबर 1923 और उनकी मृत्यु 18 दिसंबर 1991 को हुई थी। बिनोद बाबू पेशे से एक वकील और राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने 1973 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और अलग झारखंड राज्य की स्थापना की। वे 1980, 1985 और 1990 में बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। साथ ही वे 1991 में गिरिडीह से लोकसभा के सदस्य भी रह चुके थे।

मौके पर मौजूद विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह, सचिव तारिक अनवर, पीयूष कुमार, आयुष सिंह, जागृति सिंह,कोमल कुमारी, नंदिनी मुर्मु, शिवम हजारी, आलोक शुक्ला, प्रीति रवानी तथा अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...