Home झारखण्ड अवैध कोयले का काला खेल,देर रात CISF ने निरसा में पकड़ा 5 ट्रक कोयला।
झारखण्डराज्य

अवैध कोयले का काला खेल,देर रात CISF ने निरसा में पकड़ा 5 ट्रक कोयला।

Share
In Jharkhand constable recruitment fraud, fake papers were supplied from Patna.
Share

धनबाद : रात के अंधेरे में कोयले का काला खेल खुलेआम हो रहा है। पुलिस महकमे के लोग सड़कों पर गश्त लगाते है, लेकिन नज़रंदाज़ कर आगे बढ़ जाते है। लेकिन, बीते रात CISF ने सुरक्षाबलों की टीम के साथ रेड किया और 5 ट्रक अवैध कोयला लोड गाड़ी को पकड़ा है। कोयलांचल में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सुरक्षा बलों ने इस बार कमर कसा है। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

देर रात चली सीआईएसएफ की छापेमारी।

मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा के रास्ते अवैध रूप से कोयले की खेप बाहर ले जाई जा रही है। इसी आधार पर टीम ने रविवार रात घेराबंदी की। गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में गुजर रहे पांच भारी ट्रकों को रोका गया। जब इन ट्रकों की तलाशी ली गई, तो वे पूरी तरह कोयले से लदे पाए गए। जब सुरक्षा बलों ने ट्रकों के चालकों से कोयले के परिवहन से संबंधित वैध चालान या अन्य कागजात मांगे, तो वे कोई भी संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर सके। कागजात न होने की पुष्टि होते ही सीआईएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए ट्रक में BR 01 GP 1715, BR 06 C 6598, BR 44 CA 7207, DD 01 M 9446, BR 24 CD 1281 शामिल है। CISF की टीम ने सभी गाड़ियां निरसा थाना को सौंप दिया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...