Home झारखण्ड रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव
झारखण्डराज्य

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

Share
Blood donation is the biggest human service – Dr. Rameshwar Oraon
Share

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर उरांव हुये शामिल।

लोहरदगा । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस के अवसर पर लोहरदगा इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
शिविर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि झारखंड NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। उन्होंने युवाओं से आगे आकर सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील भी की।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनौव्वर आलम ने बताया कि संगठन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
अंत में सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि हाजी सकील अहमद, बलदेव साहू महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. शशि गुप्ता, एनएसयूआई प्रदेश सचिव सबिता कुमारी, एनएसयूआई जिला सचिव सुहैल अंसारी, नगर प्रभारी मुराद अली, अनस अंसारी, नजरुल अंसारी, अनूप कुमारी, रीता कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुये।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...