Home झारखण्ड राँची में ‘ब्लॉसम – मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का शुभारंभ
झारखण्डराज्य

राँची में ‘ब्लॉसम – मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का शुभारंभ

Share
'Blossom - Maternity and Child Care Hospital' inaugurated in Ranchi
Share

आधुनिक मातृत्व, शिशु एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र होगा समर्पित

राँची : राँची के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘ब्लॉसम मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का भव्य उदघाटन 19 अप्रैल को वेस्टर्न मॉल, डंगराटोली चौक, लालपुर में किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल के निदेशकों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मीडिया को उद्घाटन समारोह की जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि यह अत्याधुनिक अस्पताल मातृत्व, शिश एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा, जिससे राँची एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। उ‌द्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ ( रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार), विशिष्ट अतिथि के रूप में सी.पी. सिंह ( सदस्य, झारखंड विधानसभा) तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ. बिमलेश कुमार सिंह (डीएमएस, सदर अस्पताल, राँची), एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. रुही श्रीवास्तव (निदेशक) ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर माँ और शिशु को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण देखभाल स्थानीय स्तर पर ही मिले।” डॉ. राज नारायण साहू (निदेशक) ने कहा, “आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के साथ हम विश्वसनीय और बेहतर उपचार सुनिश्चित करेंगे।” डॉ. सुबोध कुमार सिंह (निदेशक) ने कहा, “यह केंद्र मरीजों को समग्र और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।” नीलम साहू (निदेशक) ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार को यहाँ एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य अनुभव मिले।” अस्पताल में मातृत्व देखभाल, बाल रोग, स्त्री रोग, बांझपन एवं गर्भाधान सेवाएं, नवजात एवं एनआईसीयू देखभाल सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रबंधन ने सभी गणमान्य अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों को उ‌द्घाटन समारोह में सादर आमंत्रित किया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...