Home झारखण्ड चारदीवारी लगभग डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं बनना, स्कूल की सुरक्षा से खिलवाड़ – मुखिया
झारखण्डराज्य

चारदीवारी लगभग डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं बनना, स्कूल की सुरक्षा से खिलवाड़ – मुखिया

Share
Share

बौआ कला : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बौआ की चारदीवारी को आठ लेन सड़क निर्माण के दौरान प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए हटाया गया।जिसमें स्कूल परिसर का कई भवन और चापाकल भी चारदीवारी के साथ तोड़ा गया।जिसके लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक चारदीवारी निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं।जिससे स्कूल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।उक्त बातें बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम लाल रजक ने कही।

उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर गुरुवार को उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद पंडित से भी मुलाकात कर जानकारी ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर की चारदीवारी का निर्माण नहीं होने के कारण स्कूल परिसर की सुरक्षा खतरे में हैं।वहीं आए दिन असामाजिक तत्वों का जुटान रात्रि के समय स्कूल परिसर में होता हैं।यहां शराबी,जुआरी एवं अन्य आपराधिक प्रवृति के लोगों का अड्डा बन चुका हैं।जबकि,बच्चों के सुरक्षा पर भी खतरा हैं।रात्रि के समय चोरी की घटना भी घट सकती हैं।वहीं दिन में बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना हैं।ऐसे में अगर कोई बड़ी अनहोनी होती हैं, तो उसके लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी व स्टेट हाइवेज ऑथोरिटी ऑफ झारखंड जिम्मेदार होंगे।मुखिया भीम लाल रजक ने इस मामले पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक माह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं होती हैं, तो संबंधित विभाग के पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।तत्पश्चात जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों संग धरना प्रदर्शन व आठ लेन सड़क को जाम करने का काम भी करेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...