Home झारखण्ड सोलर प्लांट निर्माण में बाधा दूर कर कार्य में लाएं प्रगति – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

सोलर प्लांट निर्माण में बाधा दूर कर कार्य में लाएं प्रगति – उपायुक्त

Share
Share

धनबाद । पंचेत में सोलर प्लांट निर्माण को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने निरसा विधायक, दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) व नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के साथ बैठक की।

दरअसल, डीवीसी व एनटीपीसी के ज्वाइंट वेंचर से पंचेत जीरो प्वाइंट में सोलर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में उपायुक्त को बताया गया कि इसमें विभिन्न तरह से बाधा उत्पन्न की जा रही है। वहीं डीवीसी ने उपायुक्त को बताया कि उनके कई क्वार्टरों में अतिक्रमण किया गया है।

उपायुक्त ने सोलर प्लांट के निर्माण में आने वाली सभी बाधा को दूर कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही डीवीसी को अतिक्रमणकारियों को क्वार्टर खाली करने का आदेश पारित करने तथा जिला प्रशासन से दंडाधिकारी एवं पुलिस फोर्स की मांग करने का निर्देश दिया।

मौके पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी, उपायुक्त आदित्य रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, कलियासोल के अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा तथा डीवीसी व एनटीपीसी के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...