Home झारखण्ड झामुमो नेता हरेंद्र चौहान के भाई – बहन भी होंगे पार्षद प्रत्याशी।
झारखण्डराज्य

झामुमो नेता हरेंद्र चौहान के भाई – बहन भी होंगे पार्षद प्रत्याशी।

Share
Share

धनबाद । झामुमो नेता हरेंद्र चौहान ने नगर निगम चुनाव को लेकर अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में वार्ड सात से उनके भाई – बहन पार्षद प्रत्याशी होंगे।जिसका समर्थन निवर्तमान पार्षद नंद दुलाल सेनगुप्ता ने भी किया।इस पर झामुमो नेता हरेंद्र चौहान ने कहा कि नंद दुलाल का साथ होने से क्षेत्र में विकास कार्य मिलजुल कर करेंगे।वहीं नंद दुलाल सेनगुप्ता ने कहा कि हरेंद्र चौहान के घर से जो भी उम्मीदवार होंगे।उन्हें मेरा आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा।वार्ड सात के सभी जनता को आभार। 10 वर्ष के कार्यकाल में जनता का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिला।उसके लिए धन्यवाद एवं जितना हो सका उतना जनता का सेवा किया।इस बार हरेंद्र चौहान के घर के उम्मीदवार को पार्षद बनाने के लिये जनता का आशीर्वाद मांगता हूं।उन्होंने अपने अनुभव को लेकर बताया कि वर्तमान समय की राजनीति में केवल ईमानदारी और नेकी से काम करने से नहीं चलेगा। विकास जिस रफ्तार से होना चाहिए था,उतना नहीं कर पाया।आज के दौर में हरेन्द्र चौहान जैसा युवा नेता जिसका समाज में मजबूत पकड़ हैं,जो हमेशा गरीब जनता के प्रति मदद के लिये खड़े रहते है।वैसे घर के लोग पार्षद बनने से जनता का कार्य व क्षेत्र का विकास ज्यादा होगा।हमारे युवा नेता के घर के प्रत्याशी को समर्थन दिया और वार्ड सात की जनता से अपील है कि अपना आशीर्वाद दे।मौके पर पार्षद नंद दुलाल सेनगुप्ता, हरेंद्र चौहान, गीता सिंह, मन्नू सिंह,अनुज सिन्हा , छत्रपाल चौहान, शक्ति सिंह,विजय पासवान, गुड्डू कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...