Home झारखण्ड होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पांचवे दिन में शामिल हुए निरसा और एग्यारकुंड के अभ्यर्थी।
झारखण्डराज्य

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पांचवे दिन में शामिल हुए निरसा और एग्यारकुंड के अभ्यर्थी।

Share
Candidates from Nirsa and Agyarkund appeared in the fifth day of Home Guard Recruitment Examination.
Share

उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी परीक्षा की कर रहें निगरानी।

धनबाद । बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पांचवे दिन निरसा और एग्यारकुंड के अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी अभ्यर्थी 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हिंदी लेखन परीक्षा, हाइट – वेट – चेस्ट जांच में शामिल हुए।

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा के लिए मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को बहाली प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का निर्देश दिया।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर इवेंट की बारिकी से निगरानी की। जबकि परीक्षा संचालन में जिला समादेष्टा सूर्यकांत कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

पारदर्शिता पर जोर : उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी बहाली प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा और सीसीटीवी : एसएसपी ने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

अभ्यर्थियों की सुविधाएं : अधिकारियों ने परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए पीने के पानी, मेडिकल टीम और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी अवलोकन किया।

तकनीकी जांच : दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप आधारित टाइमिंग और आधार सत्यापन का उपयोग किया जा रहा है,जिसकी कार्यप्रणाली का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...