Home झारखण्ड NSMCH एमबीबीएस पाठ्यक्रम ( प्रथम बैच) के शुभारंभ पर समारोह का आयोजन
झारखण्डराज्य

NSMCH एमबीबीएस पाठ्यक्रम ( प्रथम बैच) के शुभारंभ पर समारोह का आयोजन

Share
Share

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आदित्यपुर, सरायकेला- खरसावां में एमबीबीएस पाठ्यक्रम ( प्रथम बैच) के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खुलने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग  हो रहा प्रशस्त

मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस कोर्स में नामांकित विद्यार्थियों से कहा-मुझे पूरा भरोसा है कि आप एक बेहतर चिकित्सक के रूप में समाज को अपनी सेवा देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में ज्यादा से ज्यादा अच्छे मेडिकल कॉलेज,  अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर तथा चिकित्सक आएं, इसके लिए स्वास्थ्य संरचना को कर रहे हैं सुदृढ़

● हेल्थ इको सिस्टम को कर रहे हैं मजबूत

 ● अगले 5 वर्षों में मेडिकल कॉलेज की संख्या 25 से 30 करने के लक्ष्य के साथ बढ़ रहे आगे

 ● जब चुनौतियां होंगी तभी काम करने का आनंद भी मिलता है

  • हेमन्त सोरेन ( मुख्यमंत्री, झारखण्ड)

सरायकेला- खरसावां : स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। नए मेडिकल कॉलेज एवं   अस्पताल खुलने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है,  जिसका लाभ यहां के लोगों को निश्चित तौर पर मिलेगा । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आदित्यपुर, सरायकेला – खरसावां में एमबीबीएस पाठ्यक्रम (प्रथम बैच) के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जैसे छोटे जिले में मेडिकल कॉलेज का खुलना सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे संस्थान खुलने से शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार होगा।

 एक अच्छे चिकित्सक के रूप में आप समाज को अपनी सेवा देंगे

मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम के पहले बैच में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को  बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल यहां नया बैच आएगा। 5 वर्षों में यह मेडिकल कॉलेज पूरी शक्ल ले चुका होगा। ऐसे में आप जब यहां से अपनी पढ़ाई पूरी कर निकलेंगे तो समाज को आपसे काफी उम्मीदें होंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आप एक बेहतर चिकित्सक के रूप में समाज को अपनी सेवा देंगे।

 राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे मजबूत हो, इस दिशा में निरंतर प्रयास हो रहा है। हम एक ऐसा हेल्थ इको सिस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं , जहां  बेहतर तथा गुणवत्तायुक्त पढ़ाई के साथ आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा सकें।

 अगले 5 सालों में मेडिकल कालेजों को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ बढ़ रहे हैं आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5 वर्षों में मेडिकल कॉलेज की संख्या को 25 से 30 करने के लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, हमारे सामने कई चुनौतियां भी हैं, लेकिन, मेरा मानना है कि जब चुनौतियां आएंगी तभी काम करने का आनंद भी मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि  अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों में डॉक्टरों के आने- जाने का सिलसिला चलता रहेगा। उसे रोक नहीं सकते हैं। लेकिन, इस राज्य में ज्यादा से ज्यादा बेहतर मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर और चिकित्सक आएं, इसके लिए सरकार हर स्तर पर स्वास्थ्य सरंचना सुदृढ़ करने का काम पूरी क्षमता और ताकत से कर रही है।

 इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, लोकसभा सांसद जोबा मांझी, विधायक दशरथ  गागराई, विधायक सविता महतो, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...