Home झारखण्ड सभी वर्ग के बच्चे बनेंगे इंजीनियर और डाॅक्टर,अल-हेलाल ने शुरू की स्काॅलरशिप योजना।
झारखण्डराज्य

सभी वर्ग के बच्चे बनेंगे इंजीनियर और डाॅक्टर,अल-हेलाल ने शुरू की स्काॅलरशिप योजना।

Share
Children of all sections will become engineers and doctors, Al-Helal started scholarship scheme.
Share

लोहरदगा। अल-हेलाल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाईटी के डाइरेक्टर जेयाउर रहमान ने बताया कि राज्य के मध्यम वर्ग एवं गरीब परिवार के बच्चे अब किसी भी तकनीकी और मेडिकल की शिक्षा के लिए मोहताज नहीं रहेंगे। उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार छात्रवृति योजना में शामिल किया जायेगा।जिससे उनकी पढ़ाई हर तरह से पूरी हो जायेगी। जिसके कारण छात्रों का ईंजीनियर तथा डाॅक्टर बन कर अपने माता पिता का सपना पुरा करना और भी आसान हो गया है।
उनहोंने ने आगे कहा कि राज्य के हर वर्ग के छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षण में आगे लाने के उद्देश्य से राज्य में इस साल भी छात्रवृति की घोषणा की गई है। इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए स्काॅलरशिप दिया जायेगा। देश के 128 से अधिक मेडिकल और इंजीनियरिंग काॅलेजों में छात्रों का नि:शुल्क नामांकन कराया जायेगा। सिर्फ उन्हें रहने तथा खाने का खर्च वहन करना होगा। इस योजना का उद्देश्य राज्य के छात्र छात्राओं की भविष्य को उज्जवल बनाना है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...