Home बिहार चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान ने 51 कलमजीवियों को किया सम्मानित
बिहारराज्य

चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान ने 51 कलमजीवियों को किया सम्मानित

Share
Share

पटना । सामाजिक सांस्कृतिक संस्था चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के 52वें समारोह के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में किया गया।समारोह का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने किया। समारोह की अध्यक्षता ख्यातिप्राप्त चिकित्सक पद्मश्री डॉक्टर गोपाल प्रसाद सिन्हा ने की। कार्यक्रम का संचालन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन राजेश वल्लभ ने किया।इस अवसर पर ‘कलमजीवी’ पत्रिका के 52वें अंक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर 51 कलमजीवियों को नामित सम्मानों से शॉल, प्रतीक चिह्न, प्रमाण पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इनमें डा. किरण शरण को पद्मश्री डा.नरेन्द्र प्रसाद सम्मान, डा. आरती कुमारी को डा.दीनानाथ शरण सम्मान, इंजीनियर संजय कुमार को प्रधान ज्वाला प्रसाद सम्मान,श्रीमती शालिनी सिन्हा को प्रो.(डा.) इंदिरा सिन्हा सम्मान, प्रो. रणजीत वर्मा को पद्मश्री शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव सम्मान, डा. किशोर सिन्हा को डा. हरिवंश राय बच्चन सम्मान, सुनील कुमार तंग को गीतकार गोपी बल्लभ सहाय सम्मान, ज्योत्सना प्रसाद को कृष्ण जमैय्यार सम्मान, आलोक राज को रणधीर प्रसाद वर्मा सम्मान, सुजीत वर्मा को डा. मुरलीधर श्रीवास्तव शेखर सम्मान,डॉ. प्रमोद कुमार को हिमांशु श्रीवास्तव सम्मान, प्रतिमा प्रसाद ‘कुमकुम’ को कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना सम्मान,डॉ. प्रकाश वर्मा को डा. स्वामीनन्दन प्रसाद सम्मान, शेखर सिन्हा को अनिल कुमार सिन्हा सम्मान,रवीन्द्र बिहारी राजू को राजू श्रीवास्तव सम्मान, न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण को ठाकुर प्रसाद सम्मान, सुमन कुमार दास को जटाशंकर दास सम्मान,डा. निर्मल प्रकाश नारायण को डा. फणिभूषण प्रसाद सम्मान, कुमार संजीत को ‘कायस्थ रत्न’ कृष्णनन्दन सहाय सम्मान, रूद्रदेव कुमार को हरेन्द्र कुमार सम्मान,नीरज कुमार वर्मा को कामेश चन्द्र श्रीवास्तव सम्मान से सम्मानित किया गया।डॉ० सत्यप्रकाश, अलका दास, सुनील कुमार श्रीवास्तव,डॉ. रूबी भूषण, श्वेता गजल, पूनम देवी, मीना कुमारी परिहार’ मान्या ‘, हरेन्द्र सिन्हा, प्रणय सिन्हा,डॉ. संदीप कुमार दफ्तुआर, चन्द्रशेखर लाल,शिवेश प्रसाद, मधुरेश नारायण ,संदीप कमल,डॉ. कामिनी सिन्हा, प्रीति सिन्हा, मुरली मनोहर श्रीवास्तव, पूनम सिन्हा,ई० प्रीति,सृष्टि सिन्हा,सुश्री वंशिका सिन्हा,डॉ. पूजा और अंजनी कुमार को चित्रगुप्त सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कलमजीवी समाज ने ही समाज एवं राष्ट्र को एक नई और रचनात्मक दिशा दी है।राजनैतिक क्षेत्र हो या सामाजिक,आध्यात्मिक क्षेत्र हो या साहित्यिक हर क्षेत्र में चित्रांश आगे रहे हैं।
डा. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज का भारत को आजाद कराने में ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश के पथ प्रदर्शन में लगभग हर क्षेत्र में कायस्थों का बहुत ही महत्वपूर्ण और अतुलनीय योगदान रहा है।
भाजपा विधयाक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज की हर क्षेत्र में अहम भूमिका रहती है।भारत की आज़ादी की लड़ाई से लेकर राष्ट्र के निर्माण तक, जिन व्यक्तित्वों ने अपने जीवन की आहुति दी, उनमें कायस्थ समाज का योगदान अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर विधायक न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अमरेश कुमार लाल, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, महापौर सीता साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में सार्थक सक्सेना, राहुल श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, कुमार संभव, सृष्टि सिन्हा, प्रीति सिन्हा,कृषा मेहरा, वंशिका सिन्हा, उर्वशी कृष्ण, डा. आरती कुमारी, मधुरेश नारायण और आस्था दीपाली ने पार्श्वगायन किया। वहीं उजाला राज, राज लक्ष्मी, प्रीति मौर्या, राधिका कुमारी,शाली चौधरी की नृत्य की प्रस्तुतियां सराही गयी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...