Home झारखण्ड धनबाद के व्यस्त इलाकों में सिटी हॉक्स का फ्लैग मार्च जारी
झारखण्डराज्य

धनबाद के व्यस्त इलाकों में सिटी हॉक्स का फ्लैग मार्च जारी

Share
Share

धनबाद : एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद शहर के विभिन्न व्यस्त एवं संवेदनशील इलाकों में सिटी हॉक्स की टीम द्वारा फ्लैग मार्च निरंतर जारी है। शुक्रवार को भी पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर सुमित कुमार के नेतृत्व में सिटी हॉक्स की टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।इस दौरान पुलिस ने शहर में सक्रिय अपराधियों, शरारती तत्वों और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने हीरापुर, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार चौक, नया बाजार, सिटी सेंटर, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग, स्टील गेट, सरायढेला, पुलिस केंद्र सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में गश्त की। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि नए साल के जश्न के बीच शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है।धनबाद पुलिस लगातार सतर्क है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...