Home झारखण्ड नगर स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

नगर स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Share
Share

धनबाद । नगर आयुक्त रवि राज शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को झमाडा कार्यालय के सभागार में नगर स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
नगर आयुक्त ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य शहर के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सभी विभागों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय को मजबूत करना था।
बैठक में सभी विभागों को अर्श क्लिनिक की जानकारी देने, एनसीडी पोर्टल से जुड़े सभी कर्मियों को प्रशिक्षण देने, सभी स्वास्थ्यकर्मियों को गुणवत्ता प्रमाणन के नियमों के अनुसार प्रशिक्षित करने, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के लिए ड्यूटी रोस्टर तैयार करने, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 11 जुलाई से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए सभी योग्य दंपतियों की सूची बनाकर और सर्जनों का रोस्टर तय कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों को भेजने, सभी कार्यों को समय पर पूरा करने और निगरानी करने के लिए एक कोर समिति बनाने, डोमपाड़ा, हीरापुर, भूली व झरिया के अटल मोहल्ला क्लिनिक, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंदरी और राजबाड़ी में जरूरी मरम्मत कराने सहित अन्य निर्णय लिए गए।
बैठक में सभी विभागों ने मिलकर समयबद्ध तरीके से कार्य करने और परस्पर सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के एसएमओ डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ रोहित गौतम, डॉ. मंजू दास, डॉ. अनीता चौधरी, डॉ. मिहिर कुमार, श्रीमती विमला देवी, पीएसआई इंडिया के प्रबंधक प्रेम कुमार, रुपेश कुमार, पूजा गुप्ता, बिनय कुमार यादव, अनित कुमार चौबे, हरी गोपाल महतो, कुश कुमार सहित अर्बन हेल्थ टीमों के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हुए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...