Home झारखण्ड पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन
झारखण्डराज्य

पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

Share
Conclusion of the five-day Faculty Development Program
Share

धनबाद (झारखंड) : इलेक्ट्रॉनिक और आईसीटी अकैडमी के अंतर्गत फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सी-डैक, पटना द्वारा विगत 22 जून से राजकीय पॉलिटेक्निक में शुरू पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ।

इसमें धनबाद, भागा एवं निरसा के राजकीय पॉलिटेक्निक, आईटीआई धनबाद, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, गुरु नानक कॉलेज तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंट से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। वहीं समापन से पहले क्विज़ कांटेस्ट का आयोजन कर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया।

कार्यशाला में सी-डैक, पटना के साइंटिस्ट ‘बी’ रंजन कुमार, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर हृदय राम वर्मा व प्रोजेक्ट इंजीनियर आदित्य शर्मा ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलसियान, एनआईसी के सुनील कुमार भी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

SIR 2026 की सफलता को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की सफलता को लेकर...

नदी किनारे खनन या ओबी डंप होने पर सीओ, थाना प्रभारी जवाबदेह होंगे

धनबाद (झारखंड) : जिले से गुजरने वाली जमुनिया, कतरी एवं दामोदर नदी...

शांतिपूर्ण, सौहार्द और भाईचारे के साथ बड़की बौआ में मुहर्रम मनाया गया

जुलूस में शामिल हुए सभी समुदाय के लोग, खिलाड़ियों ने दिखाए एक...