Home झारखण्ड डीएवी+2 विद्यालय विवाद,सचिव और लिपिक ने कतरास थाना में दर्ज कराई शिकायत।
झारखण्डराज्य

डीएवी+2 विद्यालय विवाद,सचिव और लिपिक ने कतरास थाना में दर्ज कराई शिकायत।

Share
DAV+2 school dispute, secretary and clerk lodged complaint in Katras police station.
Share

धनबाद । डीएवी+2 उच्च विद्यालय का विवाद सोमवार को थाने तक पहुंच गया।विद्यालय के सचिव और कर्मचारियों ने एक-दूसरे के खिलाफ कतरास थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

विद्यालय में कार्यरत राजेश कुमार रविदास ने कतरास थाना में शिकायत देकर विद्यालय के सचिव मनोज खेमका पर मारपीट कराने का आरोप लगाया है। शिकायत में राजेश कुमार रविदास ने कहा है कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह विद्यालय का 37 हजार 500 रुपये जमा कराने जा रहे थे। इसी दौरान सचिव मनोज खेमका अपने 10-15 समर्थकों के साथ पहुंचे और उनके साथ मारपीट करवाई। उन्होंने कहा कि हमलावरों को वह नाम से नहीं जानते, लेकिन पहचान सकते हैं। राजेश कुमार रविदास ने दावा किया है कि पूरी घटना विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

वहीं दूसरी ओर विद्यालय के सचिव मनोज खेमका ने भी कतरास थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए विद्यालय के तीन लिपिकों प्रभात मिश्रा, सुदाम गिरी और पलटू सिन्हा पर करीब 2 लाख 50 हजार रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि तीनों कर्मी जबरन विद्यालय परिसर में घुसकर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे थे तथा उनके साथ हाथापाई भी की गई।
इस मामले में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...