Home झारखण्ड गोविन्दपुर जीएम से दीप नारायण सिंह ने की वार्ता।
झारखण्डराज्य

गोविन्दपुर जीएम से दीप नारायण सिंह ने की वार्ता।

Share
Share

नियोजन,मुआवजा और जनहित के मुद्दों को लेकर गोविन्दपुर जीएम से दीप नारायण सिंह ने की वार्ता।

धनबाद । क्षेत्रीय कार्यालय गोविन्दपुर में केआईएमपी केंद्रीय सचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने नियोजन,मुआवजा,विस्थापित प्रभावित रैयतों को आउटसोर्सिंग कंपनियों में नियोजन एवं कोल कर्मीयों की समस्याओ को लेकर बीसीसीएल गोविन्दपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक विजय कुमार से वार्ता किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि पिछले दिनों सोनारडीह, कोयरीडीह और भागाबस्ती के रैयतों का नियोजन,विस्थापन एवं मुआवजा को लेकर वार्ता हुई थी,जिसमें गंगा प्रसाद शर्मा एवं अन्य का पिछले 25-30 वर्षों से लंबित नियोजन एवं मुआवजा का भुगतान पर सहमति बनी थी। परंतु लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई है। जबकि रैयतों ने जमीन संबंधी सभी कागजात क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कर दिया है। श्री सिंह ने कहा कि जमीन बीसीसीएल ने 25-30 वर्ष पूर्व ले लिया है। पर आज भी कई रैयत नियोजन और मुआवजा के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बीसीसीएल प्रबंधन सिर्फ और सिर्फ आश्वासन दे रही है। साथ ही साथ श्री सिंह ने कहा कि सोनारडीह में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियों में प्रभावित रैयतों को नियोजन दी जाए। अगर 10 दिन के अंदर नियोजन और मुआवजा का नोटशीट बनाकर मुख्यालय नहीं भेजा गया तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। महाप्रबंधक ने जल्द से जल्द नियोजन एवं मुआवजा का नोटशीट बनाकर मुख्यालय को भेजने की बात कही। वार्ता में केआईएमपी के क्षेत्रीय सचिव राजिव रंजन त्रिवेदी, विजय कुमार,गोकुल रवानी,अशोक कुमार दास,गंगा शर्मा,अर्जून सिंह,राम सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...