Home झारखण्ड अंडरपास एवं सड़क निर्माण कार्य में अंकित राशि से अधिक रुपया भुगतान मामले में जांच की मांग
झारखण्डराज्य

अंडरपास एवं सड़क निर्माण कार्य में अंकित राशि से अधिक रुपया भुगतान मामले में जांच की मांग

Share
Share

तेलोटाड़ के समीप अंडरपास एवं सड़क निर्माण का कार्य का एग्रीमेंट से अंकित राशि से अधिक रुपया भुगतान मामले में जांच की मांग

बाघमारा । आद्रा रेल मंडल के अन्तर्गत खानुडीह महुदा रेललाइन में तेलोटाड़ के समीप अंडरपास एवं सड़क निर्माण के संबंध में हॉस्पिटल कॉलोनी डुमरा के आरटीआई कार्यकर्ता महेश कुमार ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आद्रा रेल मंडल से 17 बिंदु से संबंधित आरटीआई आवेदन प्रेषित किया।आद्रा रेल मंडल के जन सूचना अधिकारी ने जवाब दिया है कि कार्य के लिए स्वीकृत राशि 5,93,88,368 रुपया है और कार्य के एवज में एजेंसी को 7,55,34,127 रूपया भुगतान किया जा चुका है। महेश कुमार ने अंडरपास एवं सड़क निर्माण का कार्य का निरीक्षण करने का विभागीय अधिकारी के समक्ष सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांग किया था। लेकिन आद्रा रेल मंडल के जन सूचना अधिकारी ने जवाब दिया है कि कार्य पूर्ण हो चूका है। महेश कुमार ने आरोप लगाया है कि अंडरपास एवं सड़क निर्माण का कार्य में बहुत ही गुणवत्ता खराब है।इसलिए आद्रा रेल मंडल के जन सूचना अधिकारी ने कार्य का निरीक्षण नहीं कराया और मजदूरों का भुगतान से संबंधित का जवाब नहीं दिया। महेश कुमार ने आरोप लगाया अंडरपास एवं सड़क निर्माण का कार्य का स्वीकृति राशि से 1,61,45,759 रुपया अधिक भुगतान ठेकेदार को किया जा चुका है।इस मामले उच्चस्तरीय जांच समिति बनाकर जांच कराया जाये।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles