Home झारखण्ड ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में लोकतंत्र की शिक्षा एवं छात्र परिषद चुनाव का आयोजन
झारखण्डराज्य

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में लोकतंत्र की शिक्षा एवं छात्र परिषद चुनाव का आयोजन

Share
Democracy Education and Student Council Election Organized at Global School of India
Share

धनबाद (झारखंड) : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से छात्र परिषद चुनाव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को लोकतंत्र, मतदान के अधिकार तथा निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चुनाव के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। विद्यालय में स्कूल कैप्टन, हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन,कल्चरल कैप्टन एवं डिसिप्लिन कैप्टन के पदों के लिए मतदान कराया गया। सभी प्रत्याशियों ने अपने विचार एवं योजनाएँ विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गुप्त मतदान कराया गया।

मतदान के उपरांत मतगणना की गई तथा विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणायत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के सिद्धांतों का पालन करने एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा सभी ने इसे उत्साहपूर्वक सफल बनाया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मोहर्रम को लेकर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

धनबाद (झारखंड) : मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस...

गोल्ड मैडल से सम्मानित होगी टेटिया- बम्बर प्रखंड की बेटी प्रियंका कुमारी

मुंगेर (बिहार) : टेटिया- बम्बर प्रखंड के तिलकारी गांव की बेटी प्रियंका...

धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया पदभार ग्रहण

धनबाद (झारखंड) : धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार...

28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

धनबाद (झारखंड) : पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी 28 जून...