Home झारखण्ड उपायुक्त आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालय का किया निरीक्षण
झारखण्डराज्य

उपायुक्त आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालय का किया निरीक्षण

Share
Share

कार्यालय में साफ-सफाई, पंजी के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, सभी के समय पर कार्यालय आने समेत दिए गए कई दिशा-निर्देश

समाहरणालय परिसर में चिन्हित पार्किंग एरिया में शेड निर्माण, वेटिंग एरिया निर्माण एवं कैंटीन के निर्माण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

धनबाद । मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ समाहरणालय परिसर स्थित चिन्हित पार्किंग एरिया एवं कैंटीन एरिया का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने नजारत, आपदा प्रबंधन, राजस्व शाखा, भूअर्जन, नीलम पत्र शाखा, जिला कल्याण कार्यालय, जन शिकायत कोषांग, सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, जिला समाज कल्याण कार्यालय, जिला आपूर्ति कार्यालय, ट्रांजिट सेक्शन, एनआईसी कार्यालय, विधि शाखा, सामान्य शाखा, जिला निर्वाचन कार्यालय, स्थापना शाखा, विधि शाखा, जिला जनसम्पर्क कार्यालय, कोर्ट कक्ष समेत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधान को कार्यालय में साफ-सफाई, पंजी के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को समयबद्धता के साथ कार्य करने, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, नेम प्लेट और कार्यालयी दस्तावेजों की व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ हीं उन्होंने सभी कार्यालयों में आवश्यकता अनुसार रैक निर्माण, फर्नीचर निर्माण, टेबल, कुर्सी लगाने हेतु कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल एवं नजारत उप समाहर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही वैसे सभी फर्नीचर जो प्रयोग लायक नही हैं उन्हें कार्यालय से हटाने हेतु भी दिशा निर्देश दिए गए।

कार्यालय के निरीक्षण के पूर्व उपायुक्त ने एसएसपी के साथ समाहरणालय परिसर में चिन्हित पार्किंग एरिया, कैंटीन एरिया एवं वेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग एरिया में शेड निर्माण, वेटिंग एरिया निर्माण, कैंटीन एरिया निर्माण एवं पार्क गार्डन निर्माण हेतु कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल एवं नजारत उप समाहर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मौके पर निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार सभी कार्यालय के कार्यालय प्रधान एवं कर्मी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...