Home झारखण्ड उपायुक्त व एसएसपी ने किया मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कमरे का उद्घाटन।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त व एसएसपी ने किया मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कमरे का उद्घाटन।

Share
Deputy Commissioner and SSP inaugurated the additional room of the Modern Record Room.
Share

दशकों तक सुरक्षित रहेंगे रिकॉर्ड।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने अनुमंडल कार्यालय (पुराना समाहरणालय भवन) में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कमरे का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन करने के बाद उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस भवन के ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़े हॉल का जीर्णोद्धार कर मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कमरे का निर्माण किया गया है। इसमें जमीन से संबंधित सिविल कोर्ट, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी का कोर्ट, अपर समाहर्ता, अनुमंडल, डीसीएलआर, डीएलएओ कोर्ट के अलावा सभी अंचल के कोर्ट के मामलों के रिकॉर्ड सुरक्षित तरीके से रखे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले कम जगह होने से विभिन्न न्यायालय से संबंधित रिकार्ड रखने में परेशानी होती थी। लेकिन इस नए कमरे में सभी रिकॉर्ड को अच्छे से रखने की व्यवस्था है। यहां स्टेनलेस स्टील के रैक लगाए गए हैं। जिसमें अलग-अलग कोर्ट को अलग-अलग रैक आवंटित किए गए हैं। अब कई दशकों तक यहां रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे। रिकॉर्ड को खोजने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।

उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, नजारत उप समाहर्ता दीपक कुमार दुबे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के अलावा रिकॉर्ड रूम के प्रधान सहायक नकुल महतो, महेंद्र कुमार साव, अखिलेश कुमार, पिंकी कुमारी, फरजाना परवीन, भू – अर्जन कार्यालय के आनंद कुमार के अलावा अनुमंडल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...