Home झारखण्ड उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

Share
Deputy Commissioner and SSP inspected various government lands.
Share

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा गोविंदपुर अंचल अंतर्गत विभिन्न सरकारी जमीनों का किया निरीक्षण।

सरकारी जमीन की मापी करवाकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस तामिल करने हेतु अंचल अधिकारियों को दिए निर्देश।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले के विभिन्न अंचलों के अंतर्गत आने वाली सरकारी जमीनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी भूमियों पर हो रहे अवैध कब्जों पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने धनबाद सदर अंचल तथा गोविंदपुर अंचल अंतर्गत 8 लेन समीप तथा बीबीएमकेयू यूनिवर्सिटी के समीप सरकारी प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए चिह्नित जमीनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अवैध कब्जा पाई गई। उपायुक्त ने इसे सरकारी संपत्ति का उल्लंघन बताते हुए अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे मापी करवाकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस तामिल करें।

विकास कार्यों के लिए भूमि सुरक्षित करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि इन जमीनों का उपयोग स्कूल, कॉलेज,अस्पताल और अन्य जनहितकारी योजनाओं के लिए किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन सार्वजनिक संपत्ति है और इस पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में एक इंच भी सरकारी भूमि अतिक्रमित न हो।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, अंचलाधिकारी धनबाद राम प्रवेश, अंचलाधिकारी गोविंदपुर धर्मेंद्र दुबे मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...