Home झारखण्ड उपायुक्त व एसएसपी ने किया भिखराजपुर का दौरा।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त व एसएसपी ने किया भिखराजपुर का दौरा।

Share
Deputy Commissioner and SSP visited Bhikrajpur.
Share

उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने देर रात बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर का दौरा किया। जहां रामनवमी पर निकाले गए अखाड़ा जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव किया गया था।

उपायुक्त ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रिण में कर लिया। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में पुलिस गश्त जारी है। लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीएसपी शंकर कामती, अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...