Home झारखण्ड मुखियाओं के प्रशिक्षण में पहुंचे उपायुक्त।
झारखण्डराज्य

मुखियाओं के प्रशिक्षण में पहुंचे उपायुक्त।

Share
Deputy Commissioner arrived for the training of chiefs.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन मुखियाओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में न्यू टाउन हॉल तथा सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे।

इस अवसर पर उन्होंने मुखियाओं को राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने तथा पंचायत के अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।

साथ में प्रशिक्षण के दौरान मुखियाओं को बताए गए पंचायत के अधिकार एवं कर्तव्य, पंचायत की प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियां, जन भागीदारी, उनके उत्तरदायित्व सहित अन्य विषयों को अच्छे से समझने का निर्देश दिया।

रांची से आए प्रशिक्षक सुजीत कमार, प्रकाश राना तथा नमिता देवी विभिन्न सेंटरों में मुखियाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...