Home झारखण्ड उपायुक्त ने पीडीएस डीलरों के बीच 4G ई-पोस मशीन का किया वितरण
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने पीडीएस डीलरों के बीच 4G ई-पोस मशीन का किया वितरण

Share
Share

लाभुकों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखते हुए ससमय खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण करने का निर्देश

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को पीडीएस डीलरों के बीच 4G ई-पोस मशीन का वितरण किया गया। मौके पर मशीन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं तकनीकी विशेषताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्रों के कुल 721 डीलरों के बीच 4G ई-पोस मशीनों का वितरण किया जाना है। वितरण के साथ-साथ डीलरों को मशीन के संचालन, लाभुक सत्यापन, लेन-देन प्रक्रिया एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया। ताकि भविष्य में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने डीलरों को निर्देश देते हुए कहा कि 4G ई-पोस मशीन का नियमित एवं सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने डीलरों को लाभुकों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखते हुए ससमय खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण करने का निर्देश दिया।

मौके पर एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...