Home झारखण्ड उपायुक्त ने सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए किया रवाना
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए किया रवाना

Share
Share

धनबाद : धनबाद पुलिस की नई पहल के तहत मंगलवार को जिले में सिटी हाक्स के नाम से नई विंग स्थापित की गई है। इस विंग के तहत जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु विशेष पुलिस बल की प्रतिन्युक्ति सिटी हॉक्स बाइक पेट्रोलिंग के लिए की गई है।

सिटी हॉक्स अभियान का शुभारम्भ पुलिस केंद्र में किया गया। इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व बीसीसीएल के मुख्य प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक को रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस केंद्र से 50 सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया गया। जल्द ही 20 नई बाइक को भी शामिल किया जाएगा। सिटी हॉक्स बाइक चौबीस घंटे गशत करेगी। तीन शिफ्ट में संचालित इस पेट्रोलिंग बाइक पर एक पुलिस पदाधिकारी के साथ एक जवान की तैनाती रहेगी।

सिटी हॉक्स बाइक सायरन, ब्लिंकर, जीपीएस से लैस है। इस बाइक पर तैनात टीम को पुश टू टॉक वायरलेस वॉकीटॉकी भी मुहैया कराया गया है। इस वायरलेस के जरिये सभी सिटी हॉक्स बाइक वरीय पदाधिकारियों एवं थाना के सीधे सम्पर्क में कार्यरत रहेगी।

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि सिटी हॉक्स के जारिये असामाजिक तत्वों पर नज़र रखी जाएगी। किसी भी घटना, दुर्घटना एवं अन्य समस्या की सूचना के बाद टीम त्वरित मौक़े पर जाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। धनबाद पुलिस बल को सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि जिला में विधि व्यवस्था बनी रहे।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिटी हॉकस को पुलिस कंट्रोल रूम व डायल 112 से कनेक्ट रखा गया है। आपात स्थिति में मिलने वाले प्रत्येक सूचना के अनुसार टीम तत्काल विभिन्न परिस्थितियों में आवश्यक मदद पहुँचाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई व्यवस्था के तहत जिले के विभिन्न प्रवेश व निकासी मार्ग पर बैरियर के जारिये पुलिस की नाकेबंदी की जाएगी। चिन्हित मार्गों पर तैनात पुलिस बल द्वारा जिले में आने जाने वाले सभी वाहनों की निरंतर जांच की व्यवस्था जल्द ही लागू की जाएगी। धनबाद को अपराध मुक्त बनाने व समाज को सुरक्षा प्रदान करने के लिए धनबाद पुलिस पूरी तरह सक्षम है। जनता के सहयोग से धनबाद को पूरी तरह भय मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है।

कार्यक्रम के दौरान मौक़े पर ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक मुरली कृष्णन रमैया, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, डीएसपी साइबर संजीव कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...