Home झारखण्ड गया पुल अंडरपास में जल-जमाव एवं सड़को पर हुए गड्ढे के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु उपायुक्त ने की बैठक
झारखण्डराज्य

गया पुल अंडरपास में जल-जमाव एवं सड़को पर हुए गड्ढे के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु उपायुक्त ने की बैठक

Share
Share

सड़क मरम्मती, नालियों की सफाई एवं पाइपलाइन लीकेज त्वरित दुरुस्त करने के दिए निर्देश

धनबाद । बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गया पुल अंडरपास में हो रहे जल जमाव, सड़को पर गड्ढे, ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु रेलवे, नगर निगम, पीएचइडी एवं आरसीडी के साथ समन्वय बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

इस दौरान आरसीडी के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सड़क पर नालियों के पानी एवं जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन से लीकेज के कारण निकलने वाले पानी से सड़कों पर हमेशा गड्ढे हो जाते हैं जिस कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति निरंतर बनी रहती है। इस दौरान उपायुक्त ने गया पुल अंडरपास में रेलवे द्वारा बहाई जा रही नालियों की पानी निकासी की व्यवस्था एवं रेलवे द्वारा निर्मित नालियों की सफाई हेतु रेलवे के पदाधिकारियों एवं नगर निगम को निर्देशित किया।

साथ हीं श्रमिक चौक में हो रही पाइपलाइन लीकेज के कारण जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर उपायुक्त ने पीएचइडी एवं आरसीडी के अभियंता को समस्या का त्वरित समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि आपसी समन्वय के साथ आप सभी समस्याओं का निराकरण करें। गया पुल अंडरपास में छोटी सी समस्या को लेकर जाम की समस्या निरंतर लगी रहती है। आम जनमानस को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु यथा शीघ्र जो किया जा सकता है उसे आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित करें।

बैठक में आरसीडी के कार्यपालक अभियंता, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, पीएचइडी 1 के कार्यपालक अभियंता एवं रेलवे के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...