Home झारखण्ड दवा का सेवन कर उपायुक्त ने किया कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ
झारखण्डराज्यस्वास्थ

दवा का सेवन कर उपायुक्त ने किया कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को बरमसिया स्थित मिडिल स्कूल में एल्बेंडाजोल गोली का सेवन कर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृमि मुक्त समाज का निर्माण करना केंद्र एवं राज्य सरकार का उद्देश्य है। इस दवा का सेवन नहीं करने से सरकार का पोषण कार्यक्रम व्यर्थ हो जाएगा क्योंकि शरीर में जाने के बजाय सारा पोषण कृमि को मिलेगा। कहा कि अभियान के दौरान एक भी बच्चा छूट नहीं इसके लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है। दवा के सेवन से बच्चे कृमि मुक्ति होंगे और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।

उपायुक्त ने कहा कि अभियान के दौरान जिले में एक से 19 वर्ष के 3 लाख 86 हजार 159 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। आज बलियापुर में 23517, गोविंदपुर में 48572, टुंडी में 26853 व पूर्वी टुंडी में 9966 बच्चों को गोली का सेवन कराया जाएगा। जबकि 18 सितंबर को बाघमारा में 61170, धनबाद सदर में 80638, झरिया में 41881, निरसा में 66573, एवं तोपचांची में 26989 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं 19 सितंबर को मॉप-अप डे के दौरान बलियापुर, गोविंदपुर, टुंडी व पूर्वी टुंडी में छुटे हुए बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया जाएगा। वहीं 19 एवं 20 सितंबर को बाघमारा, निरसा, झरिया, तोपचांची एवं धनबाद सदर में मॉप-अप डे के दौरान छुटे हुए बच्चों को गोली का सेवन कराया जाएगा।

इससे पहले विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से उपायुक्त का स्वागत किया। छात्राओं ने मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया।

अभियान के शुभारंभ के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, डीपीएम प्रतिमा कुमारी के अलावा विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...