Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया बेलगड़िया का दौरा
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया बेलगड़िया का दौरा

Share
Share

केंद्रीय कोयला सचिव के भ्रमण की तैयारियों का लिया जायजा

धनबाद । भारत सरकार के कोयला सचिव विक्रम देव दत्त शुक्रवार 28 नवंबर को धनबाद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ-साथ बेलगड़िया का दौरा करेंगे।कोयला सचिव के आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बेलगड़िया में तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि पुनर्वास में विस्थापितों को उत्तम सुविधाए, विभिन्न योजनाओं का लाभ और उन्हें उनका अधिकार मिल सके, इसको लेकर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि विस्थापितों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।

उन्होंने बताया कि बेलगड़िया में विस्थापितों को प्रीमियम सोसायटी में बनने वाले अपार्टमेंट जैसे आवास बनाकर देने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिसमें उन्हें 24 घंटे बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा, इत्यादि मिलेंगी। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस टीओपी का भी निर्माण किया जा रहा है। आसपास के तमाम सड़को का नवीनीकरण कर उसे फोर लेन बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है। आने वाले समय में यह स्थान धनबाद के जाने-माने क्षेत्रों में गिना जाएगा।

उन्होंने बताया कि यहां के युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए 20 ई-रिक्शा का भी वितरण किया जा चुका है। साथ ही युवाओं की अपेक्षा भी जानने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उन्हें अन्य रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा सके।

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने बेलगड़िया में नवनिर्मित एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, शॉपिंग कंपलेक्स, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, टीओपी सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, डीएसओ पंकज कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles