Home राज्य उप विकास आयुक्त ने दिलाई निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ।
राज्यझारखण्ड

उप विकास आयुक्त ने दिलाई निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ।

Share
Share

नए मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने की अपील।

धनबाद । समाहरणालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने मतदान के दौरान लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की प्रतिज्ञा दिलाई।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि 76 वर्ष के बाद भी हमारे देश ने लोकतांत्रिक मूल्य को सहेज कर रखा है। मतदान के समय पूरे विश्व की नजर भारत पर टिकी रहती है। उन्होंने कहा भारतीय निर्वाचन आयोग का एक ही उद्देश्य है कि मतदान के समय एक भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से छूटे नहीं। हमारे संविधान निर्माता ने सभी धर्म, जाति, समुदाय, महिला, पुरुष को मतदान करने का समान अधिकार दिया है।

उन्होंने समृद्ध लोकतंत्र की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करने के लिए युवाओं का आह्वान किया। नए मतदाताओं से कहा कि अपने मतदाता पहचान पत्र का उपयोग केवल आईडेंटिटी कार्ड के रूप में नहीं बल्कि लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने में प्रयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा ने सभी मतदाताओं को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपने अपने बूथ के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम सुरक्षित करा लेने की अपील की।

मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, डीएसपी डी.एन. बंका, डीएमओ रितेश राज तिग्गा, डीएलएओ राम नारायण खालको, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, डीएसओ पंकज कुमार, एलआरडीसी मुकेश कुमार महतो, डीएसडब्ल्यूओ स्नेह कश्यप, विभिन्न अंचल के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आज दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...

सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने सुनी जनता की समस्याएं।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जनता दरबार...

अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर मे रोजगार मेला का किया गया आयोजन।

धनबाद । शुक्रवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बरटाँड़, धनबाद मे भर्ती-कैंप...