Home झारखण्ड धनबाद व गिरीडीह सांसद ने दिया आश्वासन, फुलारीटांड़ स्टेशन पर तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की संभावना
झारखण्डराज्य

धनबाद व गिरीडीह सांसद ने दिया आश्वासन, फुलारीटांड़ स्टेशन पर तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की संभावना

Share
Share

बाघमारा कोयलांचल के लोगों में खुशी की लहर

बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो से मिला फुलारीटांड़ नागरिक मंच

धनबाद : फुलारीटांड़ स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की संभावना से बाघमारा कोयलांचल के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।फुलारीटांड़ विकास नागरिक मंच के सदस्यों ने इस संबंध में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से मुलाकात के बाद उन्होंने धनबाद सांसद ढुलू महतो और गिरीडीह सांसद सीपी चौधरी से दूरभाष से बातचीत पर सकारात्मक जवाब मिला।दोनों सांसदों ने आश्वासन दिया कि फुलारीटांड़ स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की तिथि जल्द तय की जाएगी और उद्धघाटन की औपचारिकता पूरी की जाएगी।विधायक शत्रुघ्न महतो ने मंच के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सांसदों के दिल्ली से लौटते ही इस संबंध में जल्द ही औपचारिक घोषणा होगी।इस मौके पर फुलारीटांड़ मुखिया प्रतिनिधि दिलीप विश्वकर्मा,बाँसजोड़ा मुखिया समीर कुमार लाला,बबलू सिंह,प्रकाश यादव,संजय सिंह,प्रवीण गुप्ता,दिनेश यादव,रितिक गुप्ता,जीतू यादव,चंदन गुप्ता,बिष्णु साव,विश्वनाथ ठाकुर आदि मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...