Home क्राईम बीसीसीएल गोन्दुडीह लोडिंग पॉइंट पर अनियंत्रित हाईवा ने महिला मजदूर को रोंदा, मौके पर मौत
क्राईमझारखण्डराज्य

बीसीसीएल गोन्दुडीह लोडिंग पॉइंट पर अनियंत्रित हाईवा ने महिला मजदूर को रोंदा, मौके पर मौत

Share
dhanbad-bccl-gondudih-loading-point-accident-woman-worker-death-news
Share

आक्रोशित मजदूरों का भारी हंगामा

धनबाद : गोन्दुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल (BCCL) के गोन्दुडीह लोडिंग पॉइंट पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार्यरत 58 वर्षीय महिला मजदूर कौशल्या देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोडिंग पॉइंट पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और आक्रोशित मजदूरों ने मुआवजे व सुरक्षा की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया।

पानी पीने जा रही थीं कौशल्या देवी, तभी हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर लगभग 1:45 बजे एमपीएल कंपनी का एक हाईवा कांटा घर से वजन कराकर तेज गति में लोडिंग पॉइंट की ओर लौट रहा था। उसी समय कोयला लोडिंग के काम में जुटी कौशल्या देवी पानी पीने के लिए आगे बढ़ीं, तभी अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के तुरंत बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। चालक की इस हरकत और बीसीसीएल प्रबंधन की अनदेखी से मजदूर भड़क उठे और विरोध दर्ज कराते हुए हाईवा के शीशे तोड़ दिए।

“मुआवजा मिलने तक नहीं उठेगा शव” – मजदूरों का प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही असंगठित मजदूर नेता टुनटुन यादव और ब्रह्मदेव यादव अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। मजदूरों का आरोप है कि लोडिंग पॉइंट पर लंबे समय से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और बुनियादी सुरक्षा के अभाव के कारण लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

मजदूरों ने दो टूक कहा कि जब तक मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा, आश्रितों को सहायता और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे शव को वहां से नहीं हटने देंगे।

पुलिस और सीआईएसएफ पहुंची मौके पर, जांच शुरू

हादसे की सूचना पर गोन्दुडीह थाना प्रभारी लव कुमार चौधरी और सीआईएसएफ बल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उग्र भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी लव कुमार चौधरी के अनुसार:

“हादसे में महिला मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है। दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर थाने ले जाया गया है। फरार चालक व खलासी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच (SNMMCH) भेजा गया है।”

स्थिति अभी भी तनावपूर्ण

खबर लिखे जाने तक लोडिंग पॉइंट पर स्थिति नाजुक बनी हुई थी। पुलिस, सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन और मजदूर नेताओं के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता का दौर जारी था, लेकिन किसी अंतिम निर्णय पर सहमति नहीं बन पाई थी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...