Home झारखण्ड दावा-आपत्तियों की सुनवाई को लेकर अधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया
झारखण्डराज्य

दावा-आपत्तियों की सुनवाई को लेकर अधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

Share
dhanbad-dava-aapatti-sunwai-online-training-matdata-suchi-vishesh-gahan-punarikshan-2026
Share

धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने शुक्रवार को सभी ईआरओ, एईआरओ एवं अतिरिक्त एईआरओ को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त दावा एवं आपत्तियों से जुड़े मामलों की नोटिस सुनवाई और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाए और तय समय-सीमा के भीतर सभी मामलों का निष्पादन सुनिश्चित हो।

प्रशिक्षण के दौरान नोटिस जारी करने, सुनवाई की प्रक्रिया, प्रस्तुत साक्ष्यों के सत्यापन तथा दावों और आपत्तियों के निष्पादन से जुड़े तकनीकी एवं कानूनी पहलुओं पर अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा उठाई गई विभिन्न शंकाओं का भी उपायुक्त ने समाधान किया।

आदित्य रंजन ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सावधानीपूर्वक करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में मदद मिल सके।

ऑनलाइन प्रशिक्षण में सिंदरी विधानसभा के ईआरओ सह अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, निरसा के ईआरओ सह एडीएम सप्लाई पंकज कुमार, धनबाद विधानसभा के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, झरिया विधानसभा के ईआरओ सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, टुंडी विधानसभा के ईआरओ सह डीसीएलआर दिलीप कुमार महतो, बाघमारा विधानसभा के ईआरओ सह निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन सहित सभी एईआरओ एवं अतिरिक्त एईआरओ मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...