Home झारखण्ड जिला स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

जिला स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक संपन्न

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई, धनबाद में संविदा आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आज जिला स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

इसके अलावा जिलान्तर्गत समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत सम्प्रेक्षण गृह, धनबाद के छः पदों पर संविदा पर कार्यरत कर्मियों की सेवा अवधि विस्तार तथा जिला बाल संरक्षण इकाई, धनबाद एवं किशोर न्याय बोर्ड, धनबाद में संविदा पर कार्यरत कर्मियों की सेवा अवधि विस्तार हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत कर्मी एवं संप्रेक्षण गृह के कर्मी का अवधि विस्तार किया गया। साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई धनबाद एवं बाल कल्याण समिति के कुल 4 पदों का नियुक्ति के आलोक में प्रथम मेघा सूची के प्रकाशन के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति निराकरण हेतु चर्चा की गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, डीसीएलआर दिलीप महतो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह प्रभारी कल्याण पदाधिकारी नियाज़ अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, डीआईओ सुनीता तुलसियान, बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles