Home क्राईम धनबाद में फर्जी TTE बनकर यात्रियों के टिकट जांच रही महिला पकड़ी गई
क्राईमझारखण्डराज्य

धनबाद में फर्जी TTE बनकर यात्रियों के टिकट जांच रही महिला पकड़ी गई

Share
dhanbad-fake-female-tte-asansol-gaya-memu-train
Share

धनबाद : आसनसोल-गया मेमू ट्रेन में एक महिला के फर्जी तरीके से TTE बनकर यात्रियों के टिकट जांचने का मामला सामने आया है। यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे की महिला टिकट जांच टीम ने संदिग्ध महिला को ट्रेन के अंदर ही पकड़ लिया। घटना बुधवार की बताई जा रही है।

दरअसल, आसनसोल से गया जा रही मेमू ट्रेन में रेलवे की महिला स्क्वाड नियमित टिकट जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुछ यात्रियों और ट्रेन में मौजूद हॉकरों को एक दूसरी महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। वह खुद को TTE बताकर यात्रियों से टिकट दिखाने के लिए कह रही थी।

मामले की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने वास्तविक महिला स्क्वाड से इसकी शिकायत की। यात्रियों ने टीम से सवाल किया कि जब वे रेलवे की ओर से टिकट जांच कर रही हैं, तो दूसरी महिला किस हैसियत से यात्रियों के टिकट देख रही है।

शिकायत के बाद महिला स्क्वाड की प्रभारी नूतन माला कुजूर अपनी टीम के साथ दूसरी बोगी में पहुंचीं और संदिग्ध महिला को खोज निकाला। टीम ने महिला से पूछताछ की और उसके रेलवे कर्मचारी होने से संबंधित पहचान तथा टिकट जांच के अधिकार के बारे में जानकारी मांगी।

पूछताछ और जांच में महिला के पास यात्रियों के टिकट जांचने का कोई वैध अधिकार नहीं मिला। इसके बाद महिला स्क्वाड ने मामले की सूचना धनबाद के कमर्शियल कंट्रोल को दी।

ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचने पर डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट और RPF की टीम भी मौके पर पहुंची। संदिग्ध महिला को ट्रेन से उतारकर आगे की जांच के लिए रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब रेल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने किस मकसद से खुद को TTE बताकर यात्रियों के टिकट जांचे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि टिकट जांचने के दौरान उसने किसी यात्री से पैसे की मांग या वसूली तो नहीं की।

मामले की पूरी सच्चाई पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी। रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की जाती है कि टिकट जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर संदेह होने पर तुरंत अधिकृत रेलवे कर्मचारियों या सुरक्षा बल को इसकी सूचना दें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...