Home झारखण्ड अनक्लेम्ड डिपॉजिट पर विशेष शिविर का आयोजन
झारखण्डराज्य

अनक्लेम्ड डिपॉजिट पर विशेष शिविर का आयोजन

Share
Share

धनबाद । वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), भारत सरकार के निर्देशानुसार धनबाद जिले में अनक्लेम्ड डिपॉजिट से संबंधित जागरूकता और निस्तारण के उद्देश्य से जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन आगामी 21 नवंबर 2025 (शुक्रवार), प्रातः 11:00 बजे उत्सव भवन, कला भवन के सामने, लुबी सर्कुलर रोड में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। वे लोगों को अपने बैंकों में पड़े निष्क्रिय या अनुपयोगी खातों, सावधि जमा, पीपीएफ और अन्य जमा योजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे तथा इन खातों से जुड़ी धनराशि की प्राप्ति के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उन जमा राशियों के बारे में जागरूक करना है जो लंबे समय से उनके या उनके परिजनों के बैंक खातों में निष्क्रिय पड़ी हैं। उन्होंने जिले के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपने पुराने खातों, जमा योजनाओं या मृतक परिजनों के खातों से संबंधित जानकारी लेकर इस शिविर में पहुँचें और योजना का लाभ उठाएँ।

उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता की पूंजी पुनः सक्रिय वित्तीय प्रणाली में लौट सकेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...