Home झारखण्ड जलछाजन समिति, ग्रामीणों तथा जलछाजन विकास दल के सदस्यों द्वारा किया गया विशेष कार्यक्रम का आयोजन
झारखण्डराज्य

जलछाजन समिति, ग्रामीणों तथा जलछाजन विकास दल के सदस्यों द्वारा किया गया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Share
Share

झारखंड की रजत जयंती समारोह : 25 वर्षों की यात्रा – संस्कृति, विकास और उम्मीदों की कहानी

धनबाद । झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नागरिकों में स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं पर्यटन के प्रति जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश प्राप्त है। धनबाद जिला अंतर्गत जलछाजन समिति, ग्रामीणों तथा जलछाजन विकास दल के सदस्यों द्वारा झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में निम्न प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं :

प्रभात फेरी सह कलश यात्रा– ग्रामीणों एवं बच्चों द्वारा जल संरक्षण एवं स्वच्छता के संदेश के साथ प्रभात फेरी सह कलश यात्रा निकाली गई।

शपथ ग्रहण समारोह – जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।

जलछाजन गीत – ग्रामीणों द्वारा सामूहिक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता – महिलाओं  एवं युवाओं ने रंगोली के माध्यम से संदेश दिया।

जलाभिषेक कार्यक्रम – जल स्रोतों का पूजन कर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।

नुक्कड़ नाटक – युवाओं द्वारा जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया गया।

अमृत सरोवर के मेड पर पौधारोपण – पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा झारखण्ड राज्य की प्रगति, जल संरक्षण और हरित पर्यावरण के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...