Home झारखण्ड तोपचांची चौक से तोपचांची झील तक किया गया साइक्लोथोन का आयोजन
झारखण्डराज्य

तोपचांची चौक से तोपचांची झील तक किया गया साइक्लोथोन का आयोजन

Share
Share

झारखंड की रजत जयंती समारोह : 25 वर्षों की यात्रा – संस्कृति, विकास और उम्मीदों की कहानी

“स्वस्थ झारखंड – सतत झारखंड” (Ride for a Green and Fit Jharkhand) : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर तोपचांची चौक से तोपचांची झील तक किया गया साइक्लोथोन का आयोजन

अगले 25 साल में झारखंड सार्वांगिक विकास के साथ बढ़े, इसी कामना के साथ हम सभी को मिलकर कार्य करना है – उपायुक्त

शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ व्यवस्था, रोजगार समेत विकास क्षेत्र में कार्य करना हमारी प्राथमिकता

धनबाद । झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नागरिकों में स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं पर्यटन के प्रति जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश प्राप्त है। जिसके आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद जिला अंतर्गत प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक तोपचांची झील पर साइक्लिंग रैली (साइक्लोथोन) में शामिल हुए।

उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ जिले वासियों ने तोपचांची चौक से तोपचांची झील तक साइकिल चलाया। इस दौरान नागरिकों में स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं पर्यटन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ हीं ‘स्वस्थ शरीर-सशक्त राज्य के संदेश को प्रसारित किया गया। खास कर युवा वर्ग को सतत जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। आने वाले अगले 25 साल में झारखंड सार्वांगिक विकास के साथ बढ़े इसी कामना के साथ हम सभी को मिलकर कार्य करना है। राज्य में शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ व्यवस्था, रोजगार समेत विकास क्षेत्र में कार्य करना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवम्बर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी। जिसमे आप सभी जिलावासी की सहभागिता महत्वपूर्ण है। आप सभी जिला वासियों से यह अपील है कि राज्य स्थापना की यह रजत जयंती के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...