Home झारखण्ड उपायुक्त व एसएसपी ने बेलगड़िया टीओपी का किया निरीक्षण
झारखण्डराज्य

उपायुक्त व एसएसपी ने बेलगड़िया टीओपी का किया निरीक्षण

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आज संध्या बेलगड़िया में टीओपी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने मीडिया से कहा कि झरिया मास्टर प्लान 2.0 के अनुसार टाउनशिप निवासियों को सारी सुविधाएं दी जाएंगी। यह टाउनशिप भारत सरकार का एक अति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। राज्य सरकार भी इसमें सक्रिय रूप से भाग ले रही है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार के दृष्टिकोण से यहां कई काम चल रहे हैं। जिसके अंतर्गत टाउनशिप के निवासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, स्वावलंबी बनाने सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसमें मिडिल स्कूल को मॉडल स्कूल में तब्दील करना, लोगों की सुरक्षा के लिए टीओपी की स्थापना करना, जेआरडीए का अपना कार्यालय बनाना शामिल है। शोपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानों का एलॉटमेंट भी किया गया है।

इसके अतिरिक्त तीन नए आंगनबाड़ी केंद्र, दो नए अस्पताल तथा 40 बेड का एक आधुनिक अस्पताल बनाने की स्वीकृति दी गई है। वहीं पानी की समस्या के समाधान के लिए 57 चापाकल बनाए गए हैं। बोरवेल से भी पानी दिया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि अभी टाउनशिप में धीरे-धीरे परिवार शिफ्ट हो रहे हैं। जबकि 16 हजार से 17000 परिवारों को शिफ्ट करना है। इस दृष्टिकोण से साफ सफाई, रोजगार, पानी, आवागमन, टाउनशिप में बाउंड्री वॉल, सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित है।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेलगड़िया में टीओपी का शुभारंभ हो जाने से यहां के निवासियों को अपनी समस्या का निराकरण करने के लिए बलियापुर थाना नहीं जाना पड़ेगा। लोग सुरक्षित महसूस करेंगे।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, जेआरडीए के अधिकारी, बलियापुर थाना प्रभारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...