Home झारखण्ड केंदुआडीह जहरीली गैस रिसाव मामले में दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई
झारखण्डराज्य

केंदुआडीह जहरीली गैस रिसाव मामले में दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

Share
Share

केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने की बैठक

उपायुक्त आदित्य रंजन ने तत्काल जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए

माइंस एक्ट 1952 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2025 के तहत की जाएगी जांच

नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई – उपायुक्त

प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तत्काल शिफ्ट कराने के निर्देश

धनबाद । पुटकी अंचल अंतर्गत केंदुआडीह के विभिन्न बस्तियों में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में बीसीसीएल, डीजीएमएस, स्वास्थ विभाग, आपदा विभाग तथा जेआरडीए की टीम के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त घटना की समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जहरीली गैस रिसाव के कारण, रोकथाम के उपाय, प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह तत्काल शिफ्ट करने, घटना में हुए मृत्यु पर लापरवाही पर कार्रवाई करने समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि घटना के पश्चात बीसीसीएल, जिला प्रशासन, स्थानीय थाना द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। किन्तु प्रारंभिक सूचना व क्षेत्रीय निरीक्षण में पाया गया कि राहत एवं बचाव कार्य में समुचित तत्परता का अभाव परिलक्षित हुआ। बीसीसीएल प्रबंधन एवं संबंधित एजेंसियों के बीच समुचित समन्वय का अभाव देखा गया।

उपायुक्त ने उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए घटना की वस्तुस्थिति ज्ञात करने, उत्तरदायित्य निर्धारण करने तथा भविष्य हेतु सुधारात्मक उपाय सुझाने के निमित्त जांच समिति का गठन किया है। उक्त जांच में क्रमवार सभी घटना की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि किसकी लापरवाही से लोगों की जान गई है। जांच के उपरांत जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तत्काल कही दूसरे जगह शिफ्ट की जाएगी। इसके लिए उन्होंने एरिया जीएम बीसीसीएल को तत्काल टेंट सिटी निर्माण करने हेतु निर्देशित किया जिसमें ठंड से बचने, पीने का पानी, खाना, बिजली शौचालय की व्यवस्था होगी। साथ हीं 24 घंटे एम्बुलेंस और डॉक्टर की व्यवस्था करने हेतु भी निर्देशित किया गया। बीसीसीएल की टीम भी कैप करेगी, साथ ही जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहेगी।

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय झा, महाप्रबंधक, PB एरिया, बी०सी०सी०एल०, महाप्रबंधक (सुरक्षा), बी०सी०सी०एल०, महाप्रबंधक (रेस्क्यू), बी०सी०सी०एल०, समेत डीजीएमएस, स्वास्थ विभाग, आपदा विभाग तथा जेआरडीए की टीम मौजूद रही।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...