Home झारखण्ड धनबाद पुलिस यहाँ की जनता की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध और सक्षम हैं – एसएसपी
झारखण्डराज्य

धनबाद पुलिस यहाँ की जनता की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध और सक्षम हैं – एसएसपी

Share
Share

धनबाद । फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के साथ पुलिस की एक समन्वय बैठक गुरुवार को जोराफाटक में संपन्न हुई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द सिंह के अलावा जिले के सभी 60 चैम्बर के प्रतिनिधिगण व अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

बैठक का उद्देश्य व्यापारियो की समस्या व सुरक्षा से सम्बन्धित विषयों पर जानकारी हासिल करते हुए उस दिशा में निदान हेतु ठोस प्रयास करना रहा। बैठक के दौरान मौजूद व्यापारियों नें सड़क जाम, अतिक्रमण, शराब के अवैध कारोबार, टोटो व ऑटो चालकों की लापरवाही, स्कूल की छुट्टी के वक़्त लगने वाला सडक जाम, कोयला लोड ट्रकों की तेज रफ़्तार, आवारा पशुओं की वजह से होने वाले सडक हादसो का खतरा, सडक किनारे पार्किंग समेत अन्य विषयों व समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया।

बैठक के दौरान धनबाद के व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए एसएसपी ने सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निर्भीक होकर व्यापार करने की अपील की।उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस यहाँ की जनता की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध और सक्षम है। उन्होंने किसी भी अपराधी से बिना डरे निर्भीक होकर व्यापार करने को कहा। उन्होंने किसी भी संदिग्ध व्यक्त्ति, आसामाजिक तत्व की सूचना फोरन स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर देने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने डायल 112 के साथ सभी आवश्यक व आपातकालीन सेवा से जुड़े नम्बरों को दुकान में डिस्प्ले करने को कहा ताकि लोगों तक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों व आवास पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा। व्यापार के दौरान अर्जित रुपयों को बैंक में जमा कराने के वक़्त थाना से सुरक्षा लेने की सलाह भी दी, ताकि लूट की कोई संभावना न रहे। उन्होने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि उनके यहाँ काम करने वाले सभी कर्मचारी की पहचान का सत्यापन थाना से सुनिश्चित कराना अनिवार्य है।

सडक जाम की समस्या को दूर करने के लिए धनबाद पुलिस निरंतर प्रयासरत है, ऐसे में उन्होंने जिले के सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि दुकान के बाहर सड़क पर अतिक्रमण न करें। एसएसपी ने कहा कि टोटो और ऑटो चालकों की मनमानी रोकने के लिए पुलिस जल्द ही विशेष अभियान चलाने वाली है जिसके बाद उनकी लापरवाही ख़त्म कर दी जाएगी।

जिले ने निरंतर होते सडक हादसों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एसएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम चौबीस घंटे कार्य कर रही है, लेकिन हादसे को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता और यातायात नियमों के पालन से ही हादसों को रोका जा सकता है। इस अभियान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति से उन्होंने मदद करने की अपील करते हुए नियमों के पालन करने को कहा। अभिभावकगण से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन बिल्कुल भी न दे।

इसके अलावा उन्होंने लहरियाकट बाइक चलाने, मॉडिफाइड बाइक, तेज आवाज़ वाले सायलेंसर के साथ आवारागर्दी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील भी की। शराब के साथ अन्य किसी भी तरह के नशे के कारोबार व आसामाजिक तत्वों की गतिविधि, अड्डाबाजी की सूचना भी पुलिस से साझा करने की अपील की गई।

उन्होंने कहा कि सड़क जाम की दो बड़ी वजह है। पहला वजह दुकानदारों द्वारा सडक का अतिक्रमण व दूसरा सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग। एसएसपी ने कहा कि सभी बड़े मॉल, शॉपिंग काम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ साथ सडक किनारे आवंटित पार्किंग को रद्द करने के लिए जिला प्रसाशन से जल्द ही अपील की जाएगी ताकि जाम की समस्या को ख़त्म किया जा सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...