Home झारखण्ड धनबाद में विधि-व्यवस्था पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, आईजी ने पुलिस की सक्रियता को सराहा
झारखण्डराज्य

धनबाद में विधि-व्यवस्था पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, आईजी ने पुलिस की सक्रियता को सराहा

Share
Share

अपराध नियंत्रण, संपत्ति मूलक अपराधों की रोकथाम और गस्ती व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दिए गए दिशा-निर्देश

धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में गुरुवार को बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुनील भाष्कर की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धनबाद जिला पुलिस के सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, सभी डीएसपी, सभी एसडीपीओ, थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षक शामिल थे।

अपराध नियंत्रण पर विस्तृत समीक्षा

आईजी ने बैठक के दौरान धनबाद में हाल के दिनों में घटित अपराधों का बिंदुवार विश्लेषण किया। खास तौर पर संपत्ति मूलक अपराध – जैसे चोरी, लूट, छिनतई, गृहभेदन- पर विशेष समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि धनबाद पुलिस ने पिछले कुछ माह में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है और जिले में कुल मिलाकर शांति-व्यवस्था कायम है।

संपत्ति मूलक अपराधों की रोकथाम पर कड़े निर्देश

मीडिया को संबोधित करते हुए आईजी सुनील भाष्कर ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति मूलक अपराधों को रोकने के लिए ठोस रणनीति पर काम करने का निर्देश दिया गया है। खासकर अपराधी प्रवृति वाले व्यक्तियों पर सीसीए (Crime Control Act) लगाने, जेल से रिहा होने वाले अपराधियों पर निरंतर निगरानी, पुराने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, सक्रिय गैंगों पर कानूनी नकेल कसने जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आईजी ने बताया कि जिले में सक्रिय कई संगठित अपराध गिरोहों पर कार्रवाई की गई है, जिससे ऐसे मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है। यह धनबाद पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

गश्ती व पेट्रोलिंग व्यवस्था और मजबूत होगी

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पेट्रोलिंग पार्टी को अधिक सक्रिय करने और सिटी हॉक्स को लगातार मोड पर रखने का निर्देश दिया गया। आईजी ने कहा कि गस्ती दल की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी लगातार करेंगे, ताकि अपराधियों में भय का माहौल बना रहे और आम जनता सुरक्षित महसूस करे। यह समीक्षा बैठक अपराध के रोकथाम और विधि-व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...