Home झारखण्ड धनबाद: बिना फायर NOC के चल रहा था गैस गोदाम, SDM की औचक जांच में पकड़ी गई बड़ी धांधली
झारखण्डराज्य

धनबाद: बिना फायर NOC के चल रहा था गैस गोदाम, SDM की औचक जांच में पकड़ी गई बड़ी धांधली

Share
dhanbad-prime-gas-agency-sdm-raid-illegal-cylinder-stock
Share

SDM की चेतावनी : जिले की अन्य गैस एजेंसियों में भी चलेगा चेकिंग अभियान

धनबाद। धैया रोड स्थित भारत गैस की ‘प्राइम गैस एजेंसी’ में जिला प्रशासन ने औचक निरीक्षण कर बड़े पैमाने पर अनियमितता और सुरक्षा मानकों के घोर उल्लंघन का पर्दाफाश किया है। अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) लोकेश बारंगे के नेतृत्व में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, धनबाद नगर निगम और अग्निशमन अधिकारियों की संयुक्त टीम ने एजेंसी के धैया स्थित बुकिंग दफ्तर तथा भेलाटांड़ स्थित मुख्य गोदाम में छापेमारी की।

जांच में पाई गईं प्रमुख अनियमितताएं:

  • कार्यालय में अनाधिकृत भंडारण: धैया रोड (सी.डी. सिंह कॉलोनी) स्थित बुकिंग दफ्तर में नियमों को ताक पर रखकर 12 घरेलू और 6 छोटे गैस सिलेंडर अनाधिकृत रूप से रखे पाए गए।
  • स्वीकृत क्षमता से भारी उल्लंघन: भेलाटांड़ स्थित मुख्य गोदाम की निर्धारित लाइसेंस क्षमता 8,000 किलोग्राम है, जबकि भौतिक सत्यापन में कुल 12,758.88 किलोग्राम गैस मिली—जो सीमा से 4,758.88 किलोग्राम अधिक है।
  • स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी: रजिस्टर में केवल 11,379.04 किलोग्राम गैस दर्ज थी, जो मौके पर मौजूद वास्तविक स्टॉक से मेल नहीं खाती।
  • सुरक्षा इंतजामों में घोर लापरवाही: गोदाम में ज्वलनशील गैस के विशाल भंडार के बावजूद सुरक्षा के नाम पर महज 10 किलोग्राम का एक DCP फायर एक्सटिंग्विशर और 4 बालू की बाल्टियां रखी पाई गईं।
  • गायब मिला फायर NOC: एजेंसी संचालक व प्रबंधन जांच टीम के समक्ष अग्निशमन विभाग का अनिवार्य ‘अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (Fire NOC) पेश नहीं कर सके।

SDM लोकेश बारंगे ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा की अनदेखी और अवैध भंडारण को लेकर एजेंसी संचालक के विरुद्ध विधि सम्मत सुसंगत धाराओं में सख्त दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले की अन्य गैस एजेंसियों में भी ऐसा निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा और गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बौआ में 28 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे

धनबाद के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बौआ में मुखिया भीम लाल रजक...