Home झारखण्ड राजगंज में धनतेरस की रौनक, खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़
झारखण्डराज्य

राजगंज में धनतेरस की रौनक, खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़

Share
Share

राजगंज । राजगंज में धनतेरस को लेकर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। बताया जा रहा है कि राजगंज के आस-पास के गाँवों हरलाडीह, मनियाडीह सहित अन्य इलाकों से भी लोग खरीदारी के लिए यहाँ पहुँचे।
शनिवार का दिन राजगंज बाजार के लिए कुछ अलग ही था। सुबह से ही बाजारों में रौनक छाई रही। लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर बर्तन, सोना-चाँदी, इलेक्ट्रॉनिक्स और पूजा-सामग्री की खरीदारी करते नजर आए।

दुकानों में ग्राहकों की भीड़ इतनी रही कि पूरे बाजार में चहल-पहल देखने को मिली। दुकानदारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। धनतेरस के मौके पर स्थानीय बाजार में रौनक से व्यापारी उत्साहित दिखे।

लोगों ने कहा कि धनतेरस सुख, समृद्धि और सौभाग्य का पर्व है, इसलिए हर साल की तरह इस बार भी वे नए सामान की खरीदारी कर रहे हैं ताकि पूरे साल घर में लक्ष्मी का वास बना रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...