Home झारखण्ड सांसद ढुलू महतो के अमर्यादित बयान पर बवाल : युवा कांग्रेस ने रणधीर वर्मा चौक पर फूंका पुतला
झारखण्डराजनीतिराज्य

सांसद ढुलू महतो के अमर्यादित बयान पर बवाल : युवा कांग्रेस ने रणधीर वर्मा चौक पर फूंका पुतला

Share
dhullu-mahato-controversial-statement-youth-congress-agitation
Share

सांसद सार्वजनिक माफी मांगें, वरना आंदोलन होगा और तेज : युवा कांग्रेस

धनबाद : भाजपा सांसद ढुलू महतो द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित बयान को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। मंगलवार को युवा कांग्रेस धनबाद के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर सांसद का पुतला दहन कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान की कड़ी भर्त्सना की।

“पीड़ितों का आंसू पोंछना अपराध नहीं” — आदित्य आनंद

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि छाताबाद में हुई दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार का दुख-दर्द बांटने के लिए झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश के मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।

“ऐसे अत्यंत संवेदनशील समय में सांसद ढुलू महतो द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को ‘चोर’ कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, ओछा और निंदनीय है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। पीड़ितों के आंसू पोंछना कोई अपराध नहीं है। सांसद अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, वरना युवा कांग्रेस इस आंदोलन को और उग्र करेगी।”

— आदित्य आनंद (जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस)

“जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा न भूलें” — नवनीत नीरज

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नवनीत नीरज ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को अपनी भाषा और पद की मर्यादा का सदैव ध्यान रखना चाहिए। दुख की घड़ी में पीड़ितों का सहारा बनने पहुंचे नेताओं को ‘चोर’ कहना न केवल कांग्रेस पार्टी का अपमान है, बल्कि यह पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सांसद ढुलू महतो को अपना बयान वापस लेकर माफी मांगनी होगी, अन्यथा धनबाद की जनता समय आने पर इसका करारा और लोकतांत्रिक जवाब देगी।

प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे शामिल

इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से:

  • प्रमुख नेता: योगेंद्र सिंह योगी, नवीन सिंह, हरेन्द्र शाही, अरविंद सैनी, इरफान खान चौधरी, आमिर खान, सत्यानन्द पांडे।
  • सक्रिय कार्यकर्ता: बबलू दास, तबरेज खान, साहिल अली, बीरेन्द्र पासवान, एमडी रुस्तम, गोलू यादव, राधेश्याम मुखिया एवं शिव कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...