Home बिहार 110 बच्चियों के बीच बेबी किट एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण।
बिहारराज्य

110 बच्चियों के बीच बेबी किट एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण।

Share
Share

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति के तहत 110 बच्चियों के बीच बेबी किट एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण।

बेतिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति योजना अंतर्गत महादलित टोला में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन ( DHEW ) जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण द्वारा बेबी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस कविता रानी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के प्रति जनजागरुकता फैला कर समाज को बेटियों के प्रति अच्छी सोच लाना है।कार्यक्रम में जीरो से छः साल तक के बेटियों को बसबड़ियां के अनुसूचित जाति के टोला में ऊलेन स्वेटर, टोपी, ट्राउजर, ग्लव्स के साथ हिमालय बेबी किट भी 110 बच्चियों के बीच वितरण किया गया।डीपीओ,आईसीडीएस द्वारा संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को निर्देश दिया कि जिला स्थित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से बेबी किट एवं उलेन स्वेटर का वितरण डी.एच.ई.डब्ल्यू मिशन शक्ति द्वारा किया जाये। कार्यक्रम एवं बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, कविता रानी,जिला मिशन समन्वयक, डी.एच.ई.डब्ल्यू (मिशन शक्ति), अर्जुन कुमार, वार्ड पार्षद दीपक कुमार तथा सहयोगी संस्था प्रयास के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...