Home झारखण्ड जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट से आईआईटी आईएसएम तक किया ट्रायल रन, एयर फोर्स हेलीकॉप्टर की हुई ट्रायल लैंडिंग व टेक ऑफ
झारखण्डराज्य

जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट से आईआईटी आईएसएम तक किया ट्रायल रन, एयर फोर्स हेलीकॉप्टर की हुई ट्रायल लैंडिंग व टेक ऑफ

Share
Share

धनबाद । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार 1 अगस्त को आईआईटी आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।राष्ट्रपति का शुक्रवार को सुबह 11:40 बजे धनबाद एयरपोर्ट पर आगमन निर्धारित है।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नतृत्व में बरवाअड्डा एयरपोर्ट से आईआईटी आईएसएम के मुख्य समारोह स्थल तक कारकेड के साथ ट्रायल रन किया गया।


इससे पूर्व उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कारकेड में शामिल सभी वाहन चालकों को प्रोटोकॉल के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया तथा उसका पालन करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात एयरपोर्ट पर एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग एवं टेक ऑफ का ट्रायल किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से पायलट कार, वीवीआईपी कार, एम्बुलेंस सहित 50 से अधिक वाहनों के कारकेड के साथ पूरे रूट पर ट्रायल रन किया गया।
आईआईटी आईएसएम पहुंचने पर उपायुक्त ने मुख्य समारोह स्थल, एग्जिबिशन एरिया, फोटोशूट गैलरी, माननीय राष्ट्रपति व अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए तैयार विश्राम कक्ष, स्टेज, राष्ट्रपति के लिए निर्धारित प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रेसिडेंट सुइट, वीआईपी पार्किंग सहित अन्य तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद पुनः आईआईटी आईएसएम से एयरपोर्ट तक ट्रायल रन किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो जोन) के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) क्रांति कुमार गढ़ीदेशी, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...