Home झारखण्ड डुमरी विधायक ने जेपीएससी में सफल भेलाटांड़ निवासी सरिता कुमारी को किया सम्मानित
झारखण्डराज्य

डुमरी विधायक ने जेपीएससी में सफल भेलाटांड़ निवासी सरिता कुमारी को किया सम्मानित

Share
Share

धनबाद : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद भेलाटांड निवासी सरिता कुमारी को जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया।सरिता ने अपनी एकाग्रता और कठिन परिश्रम से पहले ही प्रयास में 11-13वीं जेपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की।सरिता झारखंड पुलिस में डीएसपी के रूप में अपनी सेवा देंगी।
डुमरी विधायक उनके पैतृक आवास भेलाटांड पहुंच कर पुस्तक भेंटकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के धनबाद नगर जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ महतो, विष्णु हाजरा, सुजीत कुमार महतो, सुनील हाजरा, शिक्षक राजेश कुमार महतो, तुलसी महतो एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles