Home झारखण्ड आठ लेन सड़क को पार्किंग स्थल न बनाए, डी नोबिली भूली स्कूल प्राचार्या से हुई वार्ता
झारखण्डराज्य

आठ लेन सड़क को पार्किंग स्थल न बनाए, डी नोबिली भूली स्कूल प्राचार्या से हुई वार्ता

Share
Share

बौआ कला : बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत स्थित डी नोबिली भूली स्कूल के मुख्य द्वार के समीप आठ लेन सड़क पर स्कूल प्रबंधन की गाड़ियों की पार्किंग की जाती हैं।जिससे आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।जबकि,स्कूल से थोड़ी दूर घुमाव पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।वहीं वाहन चालकों द्वारा आने जाने वालों लोगों के साथ कई बार दुर्व्यवहार भी किया जाता हैं।उक्त बातें ग्रामीणों का कहना हैं। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। बौआ कला उत्तर पंचायत के ग्रामीण के साथ किसी चालक द्वारा दुर्व्यवहार किया गया।जिसको लेकर आस पास के ग्रामीण स्कूल पहुंचे एवं मोहलीडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. आजाद उर्फ आजाद मुखिया, मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक के नेतृत्व में स्कूल प्राचार्या से मुलाकात कर वार्ता की।प्राचार्या से आजाद मुखिया ने ग्रामीणों की बातों को रखते हुए कहा कि स्कूल वाहन को कैंपस में ही पार्किंग की जाए।सड़क पर यूं लगा कर,आठ लेन सड़क को पार्किंग स्थल बनाने का कार्य न हो।चूंकि, स्कूल प्रबंधन के पास पर्याप्त जगह हैं।साथ ही वाहन चालकों द्वारा दुर्व्यवहार करने की बात पर भी नाराजगी जताया।कहा कि इस प्रकार का मामला बार – बार जारी रहा तो फिर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा।जिसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी।
ग्रामीणों की बातों को सुनते हुए स्कूल प्राचार्या ने आश्वस्त किया कि आगे से सड़क पर वाहन नहीं लगाया जाएगा एवं दुर्व्यवहार करने वाले चालकों पर स्कूल प्रबंधन कार्रवाई करेगी।मौके पर भारी संख्या में बौआ कला उत्तर एवं मोहलीडीह पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...